Skip to content

Exam Preparation: A day before the exam and on the day of the exam

परीक्षा से एक दिन पहले की तैयारी 

  • अपने ऊपर विश्वास रखें एवम्‌ सोचें कि ‘मुझे सब कुछ आता है और मैं परीक्षा में अच्छा करूँगा / करूँगी’ |
  • इस दिन के प्रत्येक क्षण को इस्तेमाल करें|
  • आपको क्या, कितना एवम्‌ कैसे पढ़ना है इसको सुनिश्चित कर लें|
  • अगले दिन के लिए प्रत्येक आवश्यक वस्तुओं को जैसे पेन, पेन्सिल, रबर, स्केल, एडमिट कार्ड को व्यवस्थित करके अपने बैग में रख लें |
  • हल्का व सादा भोजन करें|
  •  ५ से ६ घंटे की नींद अवश्य लें|
  •  यदि घबराहट हो रही हो तो इसकी चर्चा किसी और के साथ अवश्य करें|
  • अपने परीक्षा केंद्र के स्थान, विषय एवम्‌ दिनांक को एक बार फिर से अच्छी तरह पता करके संतुष्ट हो जाएँ |

परीक्षा के दिन की तैयारी

  • शांतिपूर्वक दिनचर्या शुरू करें|
  • परीक्षा के दिन सुबह उठकर बिना हड़बड़ाहट या घबराहट के शॉत होकर तैयार हों|
  • कम से कम एक घंटे पहले पढ़ाई बंद कर दें|
  • समुचित संतुत्रित अल्पाहार करके ही घर से निकलें|
  •  परीक्षा भवन में कम से कम आधा घंटा पहले पहुँचें|
  • परीक्षा के लिए जाते समय सकारात्मक सोच रखें| दुविधा में ना पड़ें|
  •  जो पढ़ा है उसी पर ध्यान केंद्रित करें| अपनी मेहनत पर भरोसा रखें|
  •  परीक्षा के लिए जाते समय सभी आवश्यक सामग्री जैसे पेन, पेन्सिल, admit Card, geometry box इत्यादी सभी चीज़ें संभाल कर ले जाएँ
  •  परीक्षा भवन में पहुँच कर दूसरों ने क्‍या पढ़ा है यह चर्चा ना करें|
  •  अपने ऊपर दृढ विश्वास बनाए रखें की आपने अपने सामर्थ्य के अनुसार पूरी तैयारी की है।|*
  •  सीट पर बैठने के पश्चात दो मिनट शॉत होकर ईश्वर या जिसपर आपको भरोसा हो, उसका ध्यान करें|
  •  उत्तर पुस्तिका में वांछित सूचना निश्चित स्थान पर एवम्‌ सही भरें|
  •  प्रश्न पत्र मिलने पर शांत मन से सभी निर्देशों व प्रश्नों को ध्यान से समय सीमा में पढ़ें|
  •  अंकों के आधार पर प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने का समय निर्धारित कर लें|
  •  प्रश्न नहीं समझ आ रहा है तो धीरज रखकर समझने की कोशिश करें|
  •  जो प्रश्न अच्छी तरह याद है उसे पहले करें|
  • प्रश्न संख्या स्पष्ट रूप से अंकित करें|
  •  एक प्रश्न में दिए गये उप-प्रश्नों के उत्तर एक साथ लिखें|
  • उत्तर देते समय शब्द-सीमा का ध्यान रखें व साफ़ एवम्‌ स्पष्ट लिखें|
  • आवश्यकता अनुसार सारणी, चित्र, मानचित्र अवश्य बनाएँ
  •  कठिन प्रश्नों को भी जितना कर सकते हों करें|
  •  कोशिश करें कोई प्रश्न छूटे नहीं|
  • यदि उत्तर नहीं आ रहा या कोई उलझन है तो आवश्यकता अनुसार जगह छोड़ कर अगला प्रश्न करें| समय व्यर्थ न करें|
  • एक ही प्रश्न को दो बार या extra question न करें|
  • अंकों के आधार पर प्रश्नों को समय दें| समय विभाजन सतर्कता से करें जिससे कोई प्रश्न छूटे नहीं|
  • यदि समय कम पड़ रहा हो तो शेष बचे प्रश्नों के उत्तर में केवल मुख्य बिंदुओं को लिख दें| समय बचने पर उनको विस्तार से लिख दें।
  • यदि बीच में आपको ऐसा लगे कि कुछ भी नहीं आ रहा है तो लंबी, गहरी साँसें लें और फिर से याद करने की कोशिश करें|
  • कोशिश करें की प्रश्न-पत्र समय अवधी से १० मिनट पहले पूरा हो जिससे दोहराने के लिए समय मिल सके|
  • उत्तर लिखने के लिए नीले या काले पेन (स्याही) का प्रयोग करें, लाल या हरी स्याही का नहीं|
  • कोई पुस्तक या अवांच्छित पेपर अपने साथ परीक्षा केंद्र में न ले जाएँ |
  • एक विषय की परीक्षा देने के पश्चात उसपर ज़्यादा चर्चा न करें|
  • अगले विषय की तैयारी आरम्भ करें|

Also Read

परीक्षाएं समाप्त होने के बाद

  • अपनी तुलना किसी दूसरे के साथ कदापि न करें|
  • अपने पेपर एवम्‌ उत्तर की चर्चा किसी दूसरे से न करें|
  •  यदि आपको लग रहा है कि आपकी परीक्षा उतनी अच्छी नहीं गई है जितना आपने सोचा था तो दिल छोटा न करें|
  •  शांति से सोचें कि यह अंतिम पड़ाव नहीं है|
  •  इसके आगे भी बहुत राहें हैं जहाँ आप अपने को सिद्ध कर पाएँगे
  •  आपके माता-पिता, भाई-बहिन, संबंधी, मित्र एवम्‌ अध्यापकों की शुभकामनाएँ आपके साथ हैं और वे जीवन के हर कदम पर आपके साथ खड़े हैं

Career Guide

FAQs on Exam Day Preparation

What should I do a day before the exam?

Do a light revision of key points, avoid learning new topics, keep your admit card and materials ready, eat well, and sleep on time.

What should I do on the day of the exam?

Stay calm, have a proper meal, reach the centre early, read the instructions carefully, and manage your time during the paper.

Ask a question

?

Loading comments…